कन्नौज, दिसम्बर 6 -- कन्नौज, संवाददाता। कन्नौज के बहुचर्चित रेप कांड के आरोपित पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव व भाई नीलू यादव की शनिवार को कन्नौज कोर्ट मे पेशी कराई गई। नवाब को बांदा जबकि नीलू को कौशांबी जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट लाया गया। दोनो भाइयों की लूट मामले में एडीजे फर्स्ट कोर्ट में पेशी हुई। इस दौरान परिजन से मिलने को लेकर आरोपियों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में भारी फोर्स तैनात रहा। सुरक्षा के लिहाज से ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की गई। उधर दोनों के कोर्ट पहुंचने की खबर पर उनके समर्थक भी कोर्ट परिसर के आस पास पहुंचे थे। शहर के मोहल्ला छिपट्टी निवासी विशाल यादव ने 6 नवम्बर 2025 को सपा के पूर्व नेता नवाब सिंह यादव और उनके भाई नीलू यादव के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में सात अन्य ल...