बदायूं, मार्च 26 -- सर्राफा व्यापारी से हुई लाखों की लूट के मामले में दूसरे दिन भी बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया। एसएसपी ने बदमाशों की तलाश के लिए चार टीमें गठित की हैं, जो लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। कस्बे में लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। सोमवार शाम को सर्राफा व्यापारी चंदन मोहश्वरी से तीन बाइक सवार बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लूटपाट की थी। बाइक सवार तीन बदमाश साढ़े तीन लाख रुपये नकद, दो किलो चांदी और 20 ग्राम सोना लूट ले गए। सर्राफा व्यापारी ने बताया कि चंदन माहेश्वरी से नगदी व सोने, चांदी के जेवर सहित साढ़े सात लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे। घटना के बाद से व्यापारी वर्ग में आक्रोश है। लूटपाट की घटना के बाद एसएसपी डॉ. बृजेश सिंह, एसपी देहात डॉ. केके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.