फतेहपुर, नवम्बर 4 -- खखरेरू। थाना क्षेत्र के साधन सहकारी समिति पौली में तैनात सचिव द्वारा लूट के झूठे मुकदमे में फंसाए जाने से परेशान किसान ने न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित किसान वसीलउद्दीन ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल समेत उच्च अधिकारियों से शिकायत की है। किसान का कहना है कि 23 अक्टूबर को वह अपने भतीजे के साथ खाद लेने सहकारी समिति पौली गया था, जहां सैकड़ों किसान खाद के लिए लाइन में लगे थे। आरोप है कि सचिव द्वारा अनियमित तरीके से किसी को 10 बोरी तो किसी को दो बोरी खाद दी जा रही थी। जहांउसने तीन बोरी खाद की मांग की, लेकिन पुराने विवाद के चलते सचिव ने उसे खाद देने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। मौके पर मौजूद किसानों ने यह विवाद मामूली बताया और किसी प्रकार की लूट से इंकार किया। फिर भी, सचिव ने पुरानी रंजिश के चलते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.