नई दिल्ली, जनवरी 26 -- राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के गुड़ा (पोंख) गांव में एक बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। महिला का शव उनकी पुश्तैनी हवेली के कमरे में खून से सना हुआ मिला। कमरे की दीवारों और फर्श तक खून फैल गया था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला ने आखिरी सांस तक हमलावरों का डटकर मुकाबला किया। मृतका की पहचान सीता देवी महाजन (65) के रूप में हुई है। वह गांव स्थित अपनी हवेली में अकेली रहती थीं, जबकि उनके परिवार के अन्य सदस्य लंबे समय से व्यापार के सिलसिले में कोलकाता में रह रहे हैं। घटना की सूचना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और गांव में दहशत का माहौल है।सुबह नहीं दिखी हलचल, तो खुला राज सोमवार सुबह जब काफी देर तक सीता देवी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.