मथुरा, जनवरी 17 -- मथुरा। चांदी व्यवसाई के साथ लूट कर खाकी को शर्मसार करने वाले दो पीएसी के जवानों को कमांडेंट ने बर्खास्त कर दिया है। दोनों को जांच के बाद अलग-अलग दिन बर्खास्त किया गया। बताते चलें कि पीएसी जवान ने साथियों के साथ मिलकर पांच जनवरी देर रात करीब पौने तीन बजे मथुरा जंक्शन स्टेशन के बाहर निकलने पर चांदी व्यवसाई योगेश कुमार निवासी गांव गोपरा, सादाबाद, हाथरस के साथ चांदी व नकदी लूट की थी। एसएसपी श्लोक कुमार ने सूचना पर जिले की सीमा सील कराकर सघन चेकिग कराई थी। तभी कोतवाली व एसओजी टीम ने छह जनवरी दोपहर करीब एक बजे माल गोदाम रोड रेलवे लाइन की ओर कच्चे रास्ते से कार सवार बदमाश रोहित, गोपाल कृष्ण, निवासीगण गांव पचावरी, सादाबाद, हाथरस और पीएसी जवान नरेन्द्र, निवासी गांव गुद्दर, पानीगांव, जमुनापार को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। वहीं उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.