मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- औराई। बागमती तटबंध पर सीएसपी संचालक को पैर में गोली मारकर सात लाख लूटने का आरोपित कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। अभियुक्त शिवचंद्र सहनी उर्फ पकौड़ी सहनी नयागांव का निवासी है। पुलिसिया दबिश के बाद उसने गुरुवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। थानेदार राजा सिंह ने बताया कि वह फरार चल रहा था। सीएसपी संचालक से लूट के अलावा पकौड़ी सहनी पर कई और मामले भी दर्ज है। उसके घर पर इश्तेहार चस्पा किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...