हापुड़, फरवरी 25 -- हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र में नोएडा से लौट रहे व्यक्ति से 30 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूटने की सूचना से पुलिस में अफरा तफरी मच गई। जांच में पता चला कि सूचना देने वाला व्यक्ति नशे में था और उसका फोन व बाइक की चाबी खो गई थी। थाना हाफिजपुर प्रभारी प्रवीन चौधरी ने बताया कि मोहल्ला फूलगढ़ी निवासी इमरान ने सूचना दी कि वह सोमवार शाम नोएडा से बस से आया था। घर जाने के दौरान तीन लोगों ने उससे 30 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर इमरान से पूछताछ की। उसने बताया कि वारदात के बाद उसने भाई को फोन कर सूचना दी थी। पुलिस ने उस नंबर पर कॉल की तो वह देशी शराब के ठेके के बराबर में दुकानदार का निकला। दुकानदार से बताया कि इमरान नशे में था और उसने फोन और बाइक की चाबी खो दी थी। इमरान के भाई वहां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.