रायबरेली, फरवरी 13 -- रायबरेली,संवाददाता। गदागंज थाना क्षेत्र में बीती 6 फरवरी को सहज जन केन्द्र संचालक के साथ हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पकड़े गए लुटेरे के पास से लूट के रुपए व कैमरा बरामद करते हुए पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय किरण हाल में लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि गदागंज थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस टीम ने खुलासा कर लिया। इसमें सहज जन सेवा केन्द्र के संचालक अरूणेन्द्र तिवारी पुत्र रामकिशोर के साथ छह फरवरी को अशोक नगर के पास कार सवार लूटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना के खुलासे में सीओ गिरजाशंकर त्रिपाठी और थाना प्रभारी दयानंद तिवारी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में लुटेरों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लुटेरों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.