मथुरा, जुलाई 30 -- मथुरा। थाना गोवर्धन पुलिस ने चेकिंग के दौरान डीएवी स्कूल के गेट के पास, गोवर्धन से युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से लूटी बाइक, मोबाइल बरामद कर चालान किया है। पकड़ा युवक 25 जुलाई को बरसाना क्षेत्र से बाइक लूट में शामिल था। प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन रवि त्यागी ने बताया कि मंगलवार रात उप निरीक्षक कृपाल सिंह व पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में वांछितों की तलाश में गश्त पर थे। देर रात करीब सवा 12 बजे पुलिस टीम डीएवी स्कूल के गेट के सामने, गोवर्धन में चेकिंग कर रहे थे, तभी पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवक को रोका तो उसने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेर कर पकड़ा। उसके पास से लूटी बाइक, मोबाइल बरामद कर पूछताछ की। थाना प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन रवि त्यागी ने बताया कि पूछताछ में पकड़े युवक ने अपना नाम सुर्दशन निवासी ढव...