पीलीभीत, सितम्बर 15 -- जहानाबाद क्षेत्र में देर रात बाइक सवार दंपति से हुई लूट की घटना की सूचना से पुलिस के हाथ पैर फूल गए। पीड़ित पक्ष से जानकारी लेने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की तो उसका मोबाइल घटनास्थल से 50 मीटर दूर पड़़ा मिल गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला रंजिशन मारपीट का निकला है। पुलिस मारपीट के कारण की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम उदयपुर मांझी निवासी तसदीक अहमद पुत्र वहीद अहमद ने थाना जहानाबाद पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि 14 सितंबर को रात आठ बजे वह अपनी पत्नी शबाना बेगम को शहर के एक निजी चिकित्सक को दिखाकर बाइक से घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम सियाबाड़ी पटटी के समीप पहुंचा। वहां वह सड़क किनारे बाइक खड़ी करके लघुशंका करने लगा। इस दौरान कार सवार चार यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.