बुलंदशहर, अक्टूबर 27 -- साथियों के साथ मिलकर लूट जैसी संगीन बारदातों को अंजाम देने वाले बदमाश को चोला पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बदमाश से तमंचा, कारतूस, बाइक व नकदी बरामद की गई है। शनिवार रात चोला थाना पुलिस व स्वाट टीम गांव पचौता गेट पर संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चैकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक सवार व्यक्ति पचौता की तरफ आता हुआ दिखाई दिया। जिसे पुलिस टीम ने रूकने का इशारा किया। आरोपी बाइक को तेजी से मोड़कर पचौता की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया। कुछ दूरी पर बदमाश की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी। अपने आपको पुलिस से घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की। टीम द्वारा जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.