बुलंदशहर, दिसम्बर 5 -- बुलंदशहर। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने नरसेना क्षेत्र में बीते दिनों सर्राफा व्यापारी से लूट की घटना का सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम को सम्मानित किया है। गौरतलब है कि 5 सितंबर 2025 को नरसेना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने एक सर्राफा व्यापारी से जेवरात एवं नगदी लूट की वारदात को अंजाम दिया था। 10 सितंबर को थाना पुलिस और स्वाट टीम द्वारा मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से करीब साढ़े चार किलोग्राम चांदी, सोने की 77 लौंग समेत दो तमंचे, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की थी। एसएसपी ने पुलिस टीम में शामिल पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.