नई दिल्ली, जनवरी 3 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। न्यू अशोक नगर इलाके में लूट का विरोध करने पर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले नजदीकी लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। एम्स में उसका इलाज जारी है और स्थिति गंभीर बनी हुई है। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद न्यू अशोक नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या के प्रयास की धारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार 32 वर्षीय जय प्रकाश ओल्ड कोंडली का रहने वाला है और मजदूरी करता है। वारदात के समय वह काम से लौटकर घर जा रहा था। इसी दौरान कोंडली पुल के पास एक युवक ने उसे रोककर लूटपाट की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने जय प्रकाश पर चाकू से त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.