नई दिल्ली, फरवरी 20 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। रोहिणी सेक्टर 23 में लूट का विरोध करने पर एक युवक की हत्या कर दी गई। बेगमपुर पुलिस ने हत्या के मामले में गुरुवार को रोहित और दुर्गेश को गिरफ्तार कर लिया। एडिशनल सीपी राजीव रंजन ने बताया कि सोमवार शाम इलाके में दो युवक गंभीर रूप से घायल हालत में मिले थे। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल श्रीराम यादव ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त अमरनाथ के साथ घर लौट रहा था, तभी स्कूटी सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर दोनों पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया गया। पुलिस ने हत्या, लूट और हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर संदिग्ध स्कूटी का रजिस्ट्रेशन नंबर मिला, जिसके आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। पु...