नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में 20 सितंबर की रात लूट की घटना में बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। युवक के शोर मचाने पर मदद के लिए आए राज्यस्तर मुक्केबाज तक्ष और फुटबॉल खिलाड़ी भविष्य उर्फ नकुल पर भी बदमाशों ने हमला कर दिया। वारदात के बाद भाग रहे एक नाबालिग सहित दो बदमाशों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। इस दौरान दो बदमाश भागने में सफल रहे। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पकड़े गए बदमाशों में से एक की पहचान आकाश के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उपायुक्त हेमंत तिवारी ने बताया कि पीड़ित मिट्ठू परिवार के साथ गढ़ी गांव में रहता है। 20 सितंबर की रात तकरीबन 10.15 बजे वह घर लौट रहा था। इसी दौरान शीतला माता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.