लखीमपुरखीरी, फरवरी 24 -- लखीमपुर, संवाददाता। फरधान पुलिस ने लूट की एक घटना का खुलासा करने का दावा किया है। इस मामले में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से एक शिफ्ट डिजायर कार, एक बाइक और 12800 रुपए बरामद हुए हैं। पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। सीओ सिटी विवेक तिवारी ने बताया कि रोहित जायसवाल निवासी कोरैय्या चमरू के साथ 13 फरवरी को लूट की घटना हुई थी। पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज किया था और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। जांच के दौरान कुछ ऐसे तथ्य मिले, जिनके आधार पर बदमाशों की पहचान कर ली गई। पहचान होने पर पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। फरधान पुलिस को 24 फरवरी को बदमाशों की लोकेशन मिली। पुलिस ने घेरा बंदी कर चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास घटना में प्रयोग की गई एक कार, तीन मोबाइल...