मुजफ्फरपुर, फरवरी 10 -- पारू। पारू थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में छापेमारी कर लूट कांड के दो शातिरों को पकड़ कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। प्रभारी थानेदार आलोक कुमार यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों में पारू गांव के गोपालपुर टोला निवासी अमित कुमार और छाप गांव के मो. जाकिर उर्फ सोनू हैं। दोनों पर लूट का मामला दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...