सीवान, फरवरी 20 -- सीवान। जामो थाना क्षेत्र में पिछले वर्ष हुई लूट की घटना में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान डुमरा निवासी हाकीम यादव के पुत्र प्रेम कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी और तब से आरोपित की तलाश की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपित से घटना से जुड़ी विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली जा रही है। फिलहाल जांच में उसके खिलाफ किसी पूर्व आपराधिक इतिहास की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की विस्तृत जांच अब भी जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...