गुमला, नवम्बर 8 -- गुमला। टोटो मसाला कारोबारी के घर में हुई लूटपाट कांड के फरार आरोपी पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को टोटो थाना के एसआई उदेश्वर पाल पुलिस बल के साथ सिसई खिदवा टोली पहुंचे और फरार आरोपी गंगू उरांव के घर के बाहर इश्तेहार चिपकाया। इश्तेहार में आरोपी को निर्देश दिया गया है कि वह निर्धारित समय पर गुमला न्यायालय में उपस्थित हो,अन्यथा उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी न्यायालय के आदेश की अवहेलना करता है, तो उसकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.