जहानाबाद, मई 27 -- करपी, निज संवाददाता। रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के बस्ती बीघा एवं कटेशर गांव से लूट कांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर तेलपा थाना कांड संख्या 10/ 24 के अप्राथमिकी अभियुक्त बस्ती बिघा निवासी श्रीकांत कुमार को शहर तेलपा पुलिस ने रामपुर चौरम थाना की पुलिस के साथ मिलकर गिरफ्तार किया। इसके उपरांत पुलिस ने कटेशर गांव में छापेमारी की जहां से संजीव कुमार उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी टीम में तेलपा थानाध्यक्ष हरिकांत कुमार तथा अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...