अररिया, जनवरी 8 -- बथनाहा। एक संवादाता बथनाहा थाना कांड संख्या 18/25 धारा - 309(6) बीएनएस और 27 आर्म्स एक्ट के अप्राथमिकी अभियुक्त को दबोचने में बथनाहा पुलिस को सफलता मिली है। गिरफ्तार अभियुक्त मो. इम्तियाज अमौना थाना जोगबनी निवासी अब्दुल गफ्फार का बेटा है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते वर्ष तीन मार्च को बंधन बैंक के कर्मी श्यामल किशोर से हथियार के बल पर डेढ़ लाख की राशि और टैब तथा मार्गों मशीन को लूट लिया था। इसके विरुद्ध कार्रवाई की गयी। यह लूट की घटना श्यामनगर के पास अंजाम दिया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...