लातेहार, जनवरी 31 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत वर्ष 2021 के लूटकांड में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापामारी कर महुआडांड़ थाना कांड संख्या 71/21, धारा 392 आइपीसी के तहत दर्ज मामले में आरोपी जावेद अंसारी पिता कयूम अंसारी, ग्राम फुलवार बगीचा, थाना महुआडांड़, जिला लातेहार को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी वर्ष 2021 के लूट मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश लगातार की जा रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...