नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- यूपी के सीतापुर जिले में सदरपुर में सड़क पर पेड़ डालकर महिलाओं से लूट करने वाले कार सवार बदमाशों से सोमवार सुबह सदरपुर मीरनगर नहर पटरी के पास पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया गया है। वहीं, उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। उधर, देर रात पुलिस ने लूट में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था। कब्जे से लूट में प्रयुक्त कार, एक अवैध तंमचा, कारतूस व रुपये बरामद हुए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह ने बताया कि 26 अक्तूबर को सदरपुर में कार सवार महिलाओं से लूट करने वाले आरोपियों की तलाश में पांच टीमें दबिश दे रही थी। सोमवार सुबह करीब सात बजे एसओजी व सदरपुर पुलिस मीरनगर नहर पटरी के पास चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.