नवादा, जनवरी 3 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा की पुलिस ने शहर में हथियार का भय दिखाकर लूट व दुष्कर्म की घटनाओं से जुड़े मामले में आरोपित तीन शातिरों को गिरफ्तार कर लिया। तकनीकी सर्विलांस व मानवीय इनपुट पर नगर थाने की पुलिस ने तीनों को शहर के विभिन्न इलाकों से 31 दिसम्बर की देर रात गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लूटी गयी एक मोबाइल बरामद की गयी है। गिरफ्तार आरोपितों में नगर थाना क्षेत्र के कोनियां पर इलाके के सुजय सिंह का बेटा 20 वर्षीय अमन कुमार, कादिरगंज थाना क्षेत्र के देवनपुरा गांव के स्व. दिनेश पासवान का बेटा 19 वर्षीय प्रथम कुमार व नेहालुचक थाना क्षेत्र के दिनेश यादव उर्फ लड्डू यादव का बेटा 18 वर्षीय शिवशंकर कुमार उर्फ छोटू शामिल हैं। अमन व प्रथम को गढ़ पर इलाके से तथा छोटू को सूर्यमंदिर स्थित विक्रम कुमार के घर से गिरफ्तार किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.