जमशेदपुर, जून 8 -- जमशेदपुर में लूट, डकैती और छिनतई जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सात सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह का मुख्य सरगना गोलमुरी निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी उर्फ रितिक उर्फ बोनी, हरपाल सिंह उर्फ गबरू, मनप्रीत सिंह, राहुल रजक, परमजीत सिंह उर्फ प्रेम, गुरजीत सिंह उर्फ विशाल उर्फ तक्को और धनबाद के पाथरडीह निवासी माइकल मोर्बिन उर्फ पीयूष सिंह शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक पिस्तौल, दो मैगजीन, आठ गोली, एक लोहे का चापड़, एक खंती, एक गुप्ती, दो डिफेंस स्प्रे, तीन मोबाइल, एक बाइक, एक स्कूटी और एक कार बरामद की है। शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि यह एक अंतरराज्यीय गिरोह है, जो जमशेदपुर के अलावा धनबाद, रांची समेत दूसरे राज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.