नई दिल्ली, मार्च 27 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता शाहदरा जिले की कृष्णा नगर पुलिस ने बुधवार देर रात महिला से लूटपाट को सुलझाते हुए दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त जिला पुलिस उपायुक्त नेहा यादव ने बताया कि इनके पास से लूटी गई बालियां व मंगलसूत्र बरामद कर ली गई हैं। पुलिस पकड़े गये लुटेरों से पूछताछ कर इनके नेटवर्क के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, गत बुधवार रात करीब 11.30 बजे एक महिला से लूटपाट की शिकायत मिली थी। पीड़िता ने बताया कि वह झारखंडी कॉलोनी से सर्विस रोड पांच से होकर घर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आए दो बदमाशों ने चाकू के बल पर उनके साथ लूटपाट शुरु कर दी। आरोपी उनका मंगलसूत्र व बालियां लूट कर भागने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान मौके से गुजर रही पेट्रोलिंग टीम ने तत्काल पीछा कर आरोपी को मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.