बिहारशरीफ, अगस्त 6 -- परवलपुर, निज संवाददाता। पिछले शुक्रवार को परवलपुर ग्रामीण बैंक से रुपये निकालकर अपने घर हरप्रसाद बिगहा गांव जा रही महिला गायत्री देवी से बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर झोले में रखे रुपये लूट लिये थे। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि घटना में शामिल एक बदमाश को बुधवार की सुबह तारा बिगहा गांव से गिरफ्तार किया गया। सोनू कुमार को लूटी गयी रकम व घटना में इस्तेमाल की गयी बाइक के साथ पकड़ा गया है। छापेमारी में विपिन कुमार, कुंदन कुमार व दीपप्रभा शामिल थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...