बिहारशरीफ, दिसम्बर 16 -- बिहारशरीफ। रहुई थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि लूटपाट मामले में दो लोगों को पकड़ा गया है। 24 अगस्त को सोहसराय हॉल्ट के पास से ट्रैक्टर चालक से अज्ञात बदमाशों ने 27 हजार रुपये छीन लिये थे। पीड़ित ने शिकायत दर्ज करायी थी। मंगलवार को बिहार थाना क्षेत्र के पतुआना गांव निवासी राकेश कुमार उर्फ भट्टू और लक्ष्मण कुमार को पकड़ा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...