मैनपुरी, जनवरी 28 -- थाना क्षेत्र के ग्राम फूलापुर में मंगलवार की रात हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा दूसरे दिन भी नहीं हो सका। बुधवार को पुलिस ने मृतक दंपति के शवों का पोस्टमार्टम कराया और गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार करा दिया। मृतक दंपति के पुत्रों ने सुरक्षा के लिए शस्त्रों के लाइसेंस मांगे और जानकारी दी कि बदमाशों ने घर में सोने चांदी के आभूषण और नकदी की लूटपाट की। पुलिस अधिकारियों ने जल्द घटना का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है। मंगलवार की रात ग्राम फूलापुर निवासी 60 वर्षीय रमेश चंद्र शाक्य और 57 वर्षीय उनकी पत्नी अनीता की घर के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड के दौरान बदमाशों ने घर में लूटपाट भी की। हालांकि मृतक के पुत्र ललित की ओर से दी गई तहरीर में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा ही दर्ज कराया गया है। तहरीर में लूटपाट का क...