बदायूं, फरवरी 25 -- बदायूं, संवाददाता। लूट की घटना में शामिल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7,650 रुपये, एक जोड़ी धातु की दुरियां तथा वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद की है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिसौली कोतवाली पुलिस ने लूट की वारदात में शामिल शेखपुरा गांव निवासी ओमेंद्र उर्फ मन्ना पुत्र नरेश यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को क्षेत्र से पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से लूट की रकम में से 7,650 रुपये, एक पीली धातु की दुरिया तथा घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद की गई। बरामद सामान को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि आरोपी ओमेंद्र के खिलाफ पूर्व में भी तीन मुकदमे ...