नोएडा, सितम्बर 11 -- ग्रेटर नोएडा। बीटा दो कोतवाली पुलिस ने लुटेरे गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ने गिरोह में शामिल अपने साथियों के साथ मिलकर मोबाइल लूट और बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। बीटा दो कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश रोबिन बुलंदशहर के खानपुर गांव का रहने वाला है। यह लूटपाट करने वाले गिरोह का सदस्य है। विशाल इस गिरोह का सरगना है। विशाल और तनिष्क को पुलिस आठ सितम्बर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने बुधवार को इस गिरोह में शामिल एक महिला को गिरफ्तार किया था। पुलिस पकड़े गए आरोपी के अपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...