गुमला, नवम्बर 10 -- गुमला। गुमला थाना क्षेत्र में पिछले वर्ष 12 दिसंबर को टोटो मसाला कारोबारी के घर हुए लूटपाट मामले के फरार आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार को टोटो थाना के एसआई उदेश्वर पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रांची जिला के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित हुड़वा राय टोली निवासी 30 वर्षीय लोनघो मुंडा के घर पहुंचकर इश्तेहार चिपकाया।इश्तेहार में आरोपी को निर्देश दिया गया है कि वह निर्धारित समय पर गुमला न्यायालय में हाजिर हो, अन्यथा उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अदालत के आदेश की अवहेलना करने पर आरोपी की संपत्ति कुर्क की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.