मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- औराई। नया गांव पंचायत के परसामा में बुधवार को लूटकांड के आरोपित शिवचंद्र सहनी उर्फ पकौड़ी सहनी के घर पर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया है। थानेदार राजा सिंह ने बताया कि शिवचंद्र सहनी पर 12 जून 2025 को सीएसपी संचालक से सात लाख रुपए लूट में केस दर्ज है। न्यायालय के आदेशानुसार इश्तेहार चिपकाया गया है। आत्मसमर्पण नहीं करने पर कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...