मधुबनी, फरवरी 24 -- फुलपरास,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के धौसही गांव से लुटे गए मोबाइल के साथ अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है। धराए आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के धौसही निवासी जयप्रकाश मंडल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य के नेतृत्व में पुलिस बल की टीम छापेमारी करने पहुंची तो आरोपित जयप्रकाश मंडल भागने लगा। जिसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। धराए आरोपी के पास से लूट का एक मोबाइल भी बरामद किया गया। इसकी जानकारी सहायक थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...