बेगुसराय, नवम्बर 27 -- बरौनी। जीआरपी ने गुरुवार को लूटकांड के वांछित आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पकड़ाये आरोपित की पहचान फुलवड़िया पोखर मुहल्ला निवासी मो. मुन्ना के पुत्र मो. कयूम के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि पकड़ाए आरोपित को रेल में चोरी व छिनतई के मामले में सत्यापन के क्रम में थाना लाया गया। लेकिन, पूछताछ के क्रम में पता चला कि वह भगवानपुर थाना के एक लूटकांड मामले में वांछित है। नतीजतन पुलिस ने भगवानपुर थाना को सूचित कर आरोपित को भगवानपुर थाना को अग्रेतर कार्रवाई को लेकर सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.