गढ़वा, फरवरी 15 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। पुलिस ने लूटकांड का उद्भेजन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में से पलामू जिलांतर्गत पीपरडीह बखारी गांव निवासी अनवर अंसारी का पुत्र साबिर अंसारी और कौड़िया गांव निवासी विनोद राम का पुत्र बिट्टू कुमार शामिल हैं। पूछताछ में दोनों ने घटना में संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। घटना के संबंध में बताया गया कि धुरकी थाना क्षेत्र के टाटीदिरी गांव निवासी जीवन कुमार गुप्ता के द्वारा गढ़वा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी में कहा गया था कि वर्तमान में वह जिला मुख्यालय स्थित टंडवा मोहल्ला में रहकर स्वतंत्रता माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड में फील्ड ऑफिसर के पद पर काम कर रहा है। पिछले 2 फरवरी 26 को दोपहर चार बजे फिल्ड मे रबदा गांव गया था। वहां से राशि ...