हरदोई, फरवरी 5 -- हरदोई। आबकारी राज्यमंत्री के गृह जनपद में देशी शराब की दुकानों पर खुलेआम लूज शराब बेचकर लोगों की जान जोखिम में डालने का आरोप लगाते हुए जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने आबकारी विभाग पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। गुरुवार को शहर के एक रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने विभाग में भ्रष्टाचार, फर्जी एफडीआर, कमीशनखोरी और नियम विरुद्ध लाइसेंस आवंटन का आरोप लगाया। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि जिस जनपद में आईआईटी, एम्स और स्मार्ट सिटी जैसी सुविधाएं होनी चाहिए थीं, वहां ठेकों पर लूज देशी शराब बेची जा रही है। इससे लोगों की जान खतरे में है। उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पूर्व बावन के निजामपुर में जहरीली शराब से मजदूरों की मौत इसका उदाहरण है। अंग्रेजी और बीयर की दुकानों के उठान में भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.