बाराबंकी, दिसम्बर 13 -- बाराबंकी। शाम होते ही कोहरे ने हाईवे को अपने आगोश में ले लिया। दृष्यता कम होने की वजह से वाहन भी धीरे धीरे पास हुए। पिछले दो दिनों से ठंड बढ़ने के साथ सुबह और शाम घना कोहरा भी छाने लगा है। शुक्रवार को भी घना कोहरा छाया रहा। ठंड और गलन की वजह से शहर के कई स्थानों पर लोग शाम को अलाव जलाकर तापते नजर आए। शाम होते ही कोहरे की वजह शहर में लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। बहुत जरूरी कार्य से ही लोग घरों के बाहर निकले। ठंड का प्रकोप बढ़ा, घने कोहरे से ढका इलाका: रामनगर संवाद के अनुसार बीते दो दिनों से बढ़ी ठंड ने आम जनजीवन प्रभावित कर दिया है। शुक्रवार की सुबह भी दस बजे तक घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता बेहद कम रही। लोगों को घरों से निकलने में दिक्कत हुई और स्कूल जाने वाले बच्चों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा। गांव और कस्बों ...