गया, दिसम्बर 14 -- अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। रविवार की आधी रात बाद से ठंड बढ़ गयी। सुबह हल्का कोहरा रहा। कोहरे के बीच धूप निकली। ठंड का आलम यह रहा है कि रविवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान कम होकर सामान्य से दो डिग्री कम हो गया। हालांकि अधिकतम तापमान में थोड़ी वृद्धि हुई। रविवार को न्यूनतम 9.0 और अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री रहा। रविवार से पहले छह और सात सितंबर का दिन 9.2 डिग्री पर सर्द रहा था। शनिवार को अधिकतम 24.0 व न्यनूतम 11.0 डिग्री रहा था। सूबे में सबसे ठंडा 8.0 डिग्री पर किशनगंज रहा। किशनगंज के बाद दूसरे नंबर पर गया जी और तीसरे नंबर पर 9.3 डिग्री पर औरंगाबाद रहा। गया जी का पिछले साल 2024 में 14 दिसंबर को अधिकतम 23.8 और न्यूनतम 8.6 डिग्री रहा था। 17 और 18 को तापमान कम होने के बाद फिर बढ़ेगी ठंड मौसम वैज्ञानिक एस क...