बागपत, फरवरी 1 -- बड़ौत। डीसीबी शुगर मिल, मंसूरपुर (जनपद मुजफ्फरनगर) द्वारा संचालित गन्ना क्रय केंद्र लुहारी डी का भव्य शुभारंभ आदर्श जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव डा. संजीव आर्य एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शुभारंभ अवसर पर क्षेत्रीय किसानों में विशेष उत्साह देखने को मिला। डा. संजीव आर्य ने कहा कि गन्ना क्रय केंद्रों की स्थापना से किसानों को अपने उत्पाद के विक्रय में पारदर्शिता, सुविधा और समय की बचत होती है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र कुमार ने कहा कि लुहारी डी गन्ना क्रय केंद्र के संचालन से आसपास के गांवों के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान मिल अधिकारियों ने गन्ना तौल, पर्ची निर्गमन, गुणवत्ता परीक्षण एवं भुगतान प्रक्रिया की जानकारी किसानों को दी। अजीत एडवोकेट, कपिल बच्चू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.