बागपत, फरवरी 6 -- बड़ौत। लुहारी में शुक्रवार को डीसीबी शुगर मिल मंसूरपुर के अधिकारियों द्वारा गन्ना किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मिल के वाइस प्रेजीडेंट सुधीर कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि भुगतान में किसी भी तरह की ढिलाई या लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। आदर्श जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संजीव आर्य ने कहा कि इस प्रकार की गोष्ठियां समस्याओं के समाधान का बेहतर मंच प्रदान करती हैं। बैठक में पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र कुमार, सीताराम, रणसिंह, तेजपाल, कृष्णपाल, भीम सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...