बुलंदशहर, दिसम्बर 14 -- लुहारली टोल प्लाजा की लेन में रविवार को गिरा एक पर्स टोल कर्मी की ईमानदारी से उसके मालिक तक सुरक्षित पहुंच गया। टोल प्लाजा के मैनेजर रजनीकांत द्विवेदी ने बताया कि ड्यूटी के दौरान सिक्योरिटी स्टाफ बिजेंद्र को टोल लेन में एक पर्स पड़ा मिला। पर्स में कुछ नगदी और जरूरी दस्तावेज मौजूद थे।बिजेंद्र ने ईमानदारी का परिचय देते हुए पर्स को तत्काल कंट्रोल रूम में सुरक्षित जमा करा दिया। पर्स में मिले दस्तावेजों से मोबाइल नंबर प्राप्त कर उसके मालिक को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर बुलंदशहर के गांव शेखपुर निवासी सोनवीर सिंह टोल प्लाजा पहुंचे, जहां कंट्रोल रूम में उन्हें उनका पर्स सौंप दिया गया।पर्स वापस मिलने पर सोनवीर सिंह ने सिक्योरिटी स्टाफ बिजेंद्र और टोल प्रशासन का आभार व्यक्त किया। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...