नोएडा, जून 3 -- दादरी, संवाददाता। लुहारली टोल प्लाजा पर मंगलवार को किसानों ने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान टोल पर तैनात महिलाकर्मी से अभद्रता की गई। उसके साथ की गई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। थाना दादरी क्षेत्र स्थित एनएच-91 लुहारली टोल प्लाजा पर मंगलवार दोपहर जमकर हंगामा हुआ। लुहारली टोल प्लाजा प्रबंधन ने आरोप लगाए कि कुछ असामाजिक तत्व द्वारा किसान यूनियन की आड़ में व्यावसायिक वाहनों को जबरन निकाला जा रहा था। टोल स्टाफ ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपी गुंडागर्दी पर उतर आए। उन्होंने महिला कर्मचारियों के साथ मारपीट और अभद्रता शुरू कर दी। उनका आरोप था कि इस प्रदर्शन में एक स्थानीय युवक प्रमुख रूप से शामिल है, जिसके खिलाफ प्रबंधन की ओर से पहले भी छह से अधिक मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं, जो अपने वाहनों को मुफ्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.