गिरडीह, जनवरी 7 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। लुप्पी पंचायत में इन दिनों मनरेगा (जी राम जी) के नियमों की खुलेआम धज्जियां उडाई जा रही है और जेसीबी मशीन से डोभा का निर्माण कराया जा रहा है। लोधरातरी और महुआटांड़ मौजा में दो दिनों के भीतर जेसीबी मशीन द्वारा सौ बाय सौ का तीन डोभा का निर्माण कराये जाने का मामला प्रकाश में आया है। महत्वपूर्ण बात यह है कि डोभा निर्माण कार्य के लिए चलाई गई जेसीबी मशीन चलने से डोभा में मशीन के उभरे पहिए का निशान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि लोधरातरी के कुंजलाहीर नया तालाब से दक्षिण दिशा भदवरिया में एक साल पहले बने डोभा में पुन: रविवार की रात जेसीबी मशीन चलाई गई और पुराना डोभा को थोड़ा बहुत मिट्टी कटवाकर इसे नया बना दिया गया। इतना ही नहीं भदवरिया में एक डोभा से महज पचास फीट की दूरी पर...