मैनपुरी, जुलाई 4 -- लुधियाना से घर लौट रहे युवक की घर पहुंचने से पहले तबियत बिगड़ गई। रोडवेज बस के चालक ने उसे ढाबे पर उतारा और अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना की कोई तहरीर नहीं दी गई है। जनपद कन्नौज के विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नगला डाल निवासी 34 वर्षीय सुनील पुत्र पेशकार लुधियाना में नौकरी करता था। वहां से वह अपने घर नगला डाल जाने के लिए निकला था। दिल्ली से वह कानपुर जाने वाली बस में बैठ गया। मैनपुरी के भोगांव कस्बे के निकट हाइवे पर गंगा ढाबा पर बस रुकी तो उसकी तबियत खराब होने की जानकारी यात्रियों ने दी। बस चालक ने उसे अस्पताल भिजवा दिया। जहां उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों कोहराम मच गया। भोगांव पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से मौत के कारणों का खु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.