मुजफ्फरपुर, फरवरी 24 -- मुजफ्फरपुर। लुधियाना से 18 फरवरी को भागे नाबालिग प्रेमी युगल को पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र से बरामद किया है। प्रेमी किशोर 17 वर्ष व किशोरी 15 वर्ष की है। ये दोनों अपने एक दोस्त के घर पर छिपे थे। मोबाइल सर्विलांस के आधार पर लोकेशन मिलने पर नगर थाना पुलिस के सहयोग से पंजाब पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को बरामद किया। दोनों को सीजेएम कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। कोर्ट ने 72 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर लुधियाना के किशोर न्याय परिषद में पेश करने की अनुमति दे दी। पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि किशोरी के पिता ने अपहरण का आरोप लगाकर लुधियाना में एफआईआर कराई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.