कुशीनगर, फरवरी 14 -- कुशीनगर। लुधियाना पंजाब जाने के लिए ट्रेन पकड़ने खड्डा पहुंचा एक 38 वर्षीय युवक लापता हो गया है। पत्नी ने इसकी तहरीर खड्डा थाने में सौंप कर पति की खोजबीन करने की मांग की है। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम बसडीला निवासी पूजा देवी ने खड्डा थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके पति पवन लुधियाना पंजाब में सपरिवार रहते हैं। उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं होने पर एक फरवरी को वह पति पवन के साथ गोरखपुर दवा लेने आई थी, जहां से दवा लेकर खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर गोनहा के टोला चनरहा मायके पहुंची। वहां पर दूसरे दिन दो फरवरी को पति पवन लुधियाना जाने के लिए ट्रेन पकड़ने खड्डा रेलवे स्टेशन पहुंचे। इसके बाद से वह लापता हो गये। पत्नी ने पति का लोकेशन लिया, तो पति का मोबाइल स्विच ऑफ मिला। उसने लुधियाना में सम्पर्क किया। पति के वहां भी नही...