फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 8 -- कायमगंज, संवाददाता। क्षेत्र के लुधइया गांव में बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े एक किसान के खेत से मुर्रा नस्ल की करीब एक लाख रुपये कीमती भैंस को पशु चोर चुरा ले गए। पीड़ित किसान ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लुधइया गांव निवासी अरविंद कुमार उर्फ बब्लू ने बताया कि वह रोज की तरह सोमवार सुबह करीब 8 बजे अपनी भैंस और अपने दो भाइयों की 8 भैंसों को पावर हाउस के पीछे नाले के पास स्थित लुधईया गांव जाने वाले रोड के पास खेत में बांध दिया। भैंस बांधने के बाद वह अपने खेत में गन्ने की छिलाई करने चला गया। गन्ने की छिलाई करने के बाद वह गन्ने के अंगोला लेकर शाम को उधर से गुजरा तो उसकी नजर भैंसों की तरफ पड़ी। जहां उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसकी एक भैंस खूंटे पर नहीं बंधी मिली। किसान के अनुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.