गोरखपुर, फरवरी 19 -- गोरखपुर, निज संवाददाता सेंट एंड्रयूज कॉलेज ग्राउंड पर खेले गए इंटर क्लब क्रिकेट लीग बी डिवीजन के मुकाबले में गुरुवार को लुत्तूर क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राणा क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से पराजित कर दिया। 35 ओवर के इस मुकाबले में राणा क्रिकेट क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 30.1 ओवर में मात्र 91 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में लुत्तूर क्रिकेट एकेडमी ने सिर्फ 15 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। लुत्तूर की ओर से हरफनमौला प्रदर्शन के लिए आकाश प्रताप सिंह को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। आकाश ने गेंद से 3 विकेट लेने के साथ बल्लेबाजी में 21 रन बनाकर जीत में अहम योगदान दिया। वहीं, दिन के गोरक्ष क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए इंटर क्लब क्रिकेट लीग बी-डिवीजन के एक अन्य मुकाबले में केसीए रेड ने बीएमटी क्...