बहराइच, फरवरी 19 -- बहराइच, संवाददाता। एक नई नवेली दुल्हन के लुटेरी निकल जाने का जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दो दिन की दुल्हन ने एक सीधे साधे परिवार को लाखों का चुना लगा दिया और फरार हो गई। दरअसल ये दुल्हन दलालों की मदद से एक लाख रुपए में खरीदकर लाई गई थी, जो दो दिन रही। इसके बाद गहने, मोबाइल व 65 हजार रुपए नकद लेकर भाग निकली। अब दलालों ने दूसरी दुल्हन लाकर देने का दिलासा दिया है। बहराइच के मटेरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवक चार दिन पूर्व दलालों के माध्यम से एक लाख रुपए में दुल्हन खरीदकर लाया था। एक मंदिर में पूरे रीति रिवाज से शादी की। नात रिश्तेदार आए। घर में उत्सव जैसा माहौल छाया रहा। एक रात रुकी। दूसरी रात को वह शौच का बहाना बनाकर परिवार की एक महिला के साथ घर से बाहर निकली और भाग गई। क्षेत्र में चर्चा ह...